आप गर्दन और कंधे का दर्द कैसे ठीक करते हैं?HealthPlanet

Posted on Fri 16th Dec 2022 : 17:13

कंधे और गर्दन के दर्द से परेशान हैं? इन घरेलू उपायों से पाएं राहत

कंधे और गर्दन का दर्द लोगों को काफी परेशान करता है।इन घरेलू उपायों की मदद से इस दर्द को कम किया जा सकता है।
आजकल लोग कंधे और गर्दन दर्द से काफी परेशान रहते हैं। ये समस्या कई बार गलत लाइफस्टाइल, गलत उठने-बैठने या गलत पोजीशन में सो जाने के कारण होती है। आमतौर पर ये दर्द नसों में खिंचाव के कारण होता है।। गर्दन और कंधे में दर्द होने पर व्यक्ति के लिए कोई भी काम कर पाना मुश्किल हो जाता है। इसलिए इससे छुटकारा पाने के लिए हम आपको कुछ आसान घरेलू नुस्खे बता रहे हैं, जो आपके काम आ सकते हैं। ध्यान रखें अगर कंधे और गर्दन दर्द की परेशानी लगातार बनी रहती है, तो डॉक्टर से अवश्य संपर्क करें।
हल्दी
हल्दी में एंटी-वायरल और एंटी-ऑक्सीडेंट गुण होने के कारण ये दर्द में आराम देती है। हल्दी का सेवन करने के लिए एक गिलास गर्म दूध में एक चौथाई चम्मच हल्दी अच्छे से मिला लें। इस दूध को दिन भर में दो बार पिंए। ये दूध कंधे और गर्दन के दर्द को दूर करने में मददगार हो सकता है।
एप्पल साइडर विनेगर

एप्पल साइन विनेगर में एंटी-इन्फ्लेमेटरी, एंटी-वायरल और एंटी-ऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं, जो दर्द और सूजन को कम करने में मददगार होते हैं। एप्पल साइडर विनेगर का सेवन करने के लिए एक गिलास गुनगुना पानी लें। उसमें एक चम्मच एप्पल साइडर विनेगर डालें और अपने टेस्ट के अनुसार शहद डालें। इस पानी को धीरे धीरे पिएं। ये पानी कंधे और गर्दन के दर्द को दूर करने के साथ सूजन को भी कम करने में फायदेमंद हो सकता है।
आइस पैक

आइस पैक दर्द को कम करने में मददगार है। बर्फ सूजन को कम करती है। इसका इस्तेमाल करने के लिए बर्फ को दर्द वाली जगह पर रखें। थोड़ी देर में दर्द कम होने लगेगा। बर्फ की ठंडक से दर्द में आराम मिल सकता है। लेकिन ध्यान रखें अगर दर्द ठीक नहीं हो रहा है, तो डॉक्टर से अवश्य संपर्क करें।
लैवेंडर का तेल

लैवेंडर का तेल औषधीय गुणों से भरपूर होता है। इस तेल की खूशबू स्ट्रेस को कम करने में मददगार होती है। कंधे और गर्दन के दर्द में इस तेल का इस्तेमाल करने के लिए इस तेल से हल्के हाथों से मसाज करें। लैवेंडर के तेल में एंटी-इंफ्लामेटेरी गुण होने के कारण ये गर्दन और कंधे के दर्द और सूजन को कम करता है। रात में सोने से पहले इस तेल से हल्के हाथों से मसाज करें। दर्द में आराम मिलेगा।

सेंधा नमक
सेंधा नमक शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। कंधे और गर्दन के दर्द में इसका इस्तेमाल करने के लिए एक बाल्टी गुनगुने पानी में दो से तीन चम्मच सेंधा नमक मिलाएं। इस पानी को गर्दन और कंधे के दर्द वाले हिस्से पर डालें। सेंधा नमक के पानी से थकान दूर होने के साथ मांसपेशियों में आया खिंचाव भी दूर होता है।


कंधे और गर्दन के दर्द को दूर करने के लिए नियमित डॉक्टर की निगरानी में रहकर एक्सरसाइज करें। इससे हड्डियां मजबूत होती हैं। लैपटॉप या कंप्यूटर पर काम करने के दौरान बैठने के पोश्चर को ठीक रखें। नियमित अंतराल पर काम से ब्रेक लेते रहें।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info